11 नवंबर को इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र में कारोबारी पिता-पुत्र के साथ 25 लाख के गोल्ड ज्वेलरी की लूट की हुई थी। इस वारदात में दो लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। पुलिस ने उनकी पहचान और तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि दोनों बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। जब तुकोगंज पुलिस दिल्ली पहुंची, तो पता चला कि ये लुटेरे 80 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस को भी इन लुटेरों की तलाश थी। रविवार सुबह पुलिस ने रोहित और रिंकू नाम के इन दोनों आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए से पहचान
टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि रेसकोर्स रोड पर रहने वाले व्यापारी कमलेश खंडेलवाल, उनके बेटे और पड़ोसी से लूटपाट करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनके हुलिये के आधार पर पुलिस ने रोहित और रिंकू की भूमिका की पुष्टि की। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों के रास्ते पर जाल बिछाया। जैसे ही बदमाश इलाके में पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने की बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर 60 केस दिल्ली और एमपी में दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहित कपूर और रिंकू के रूप में की है। ये दोनों दिल्ली के द्वारका और ख्याला थानों के बैड कैरेक्टर हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश लूट के हैं। इनमें से 60 केसदिल्ली और मध्य प्रदेश में दर्ज हैं। दोनों आरोपियों ने कबूली इंदौर की लूट
रविवार को दिल्ली पुलिस ने इनसे पूछताछ की, जिसमें इंदौर की लूट की वारदात भी दोनों ने कबूल कर ली है। अब इंदौर पुलिस इनसे पूछताछ के लिए दिल्ली जा सकती है। हालांकि, इस मामले में इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अभी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। ये खबर भी पढ़ें- इंदौर में 3 लोगों से 15 लाख की लूट
इंदौर के तुकोगंज इलाके में सोमवार (11 नवंबर) को एक बिजनेसमैन और उनके भतीजे के साथ लूट की वारदात हुई है। बताया गया है कि पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वे बिल्डिंग के बाहर गाड़ियां निकलवा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…


