इंदौर के स्कूल में हुआ सुंदरकांड पाठ:एमपी पब्लिक स्कूल में धर्म की क्लास लगी, सगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुति हुई

अशोक नगर स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में सोमवार को धर्म की क्लास लगी। परिसर में रामचरित मानस का संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कृष्ण शर्मा और अनिल शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। पियानो पर आयुष और ढोलक पर तनिष ने संगत दी। इस दौरान भजनों पर श्रोता नाच उठे। कार्यक्रम स्थल पर राम, सीता, लक्ष्मण बने बच्चे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और पार्षद अश्विनी शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता, स्कूल स्टाफ और आसपास के रहवासी भी शामिल हुए। स्कूल के संचालक दिलीप बुधानी ने अतिथियों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *