भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को होलकर स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से होगा। होलकर स्टेडियम में अब तक हुए सभी 7 वनडे भारतीय टीम ने जीते हैं। आज विराट कोहली सेंचुरी लगाते हैं तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 7 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग(6-6 शतक) के नाम है। इधर, हिटमैन रोहित शर्मा 2 छक्के जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 51 सिक्स मारने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (50) के नाम है। इन पर रहेगी नजर विराट कोहली: पिछले 10 वनडे में 577 रन रोहित शर्मा: पिछले 10 मैचों में 502 रन डेरिल मिचेल: पिछले 8 मैचों में अब तक 573 रन डेवोन कॉनवे: पिछले 6 मैचों में अब तक 256 रन टॉस: डे-नाइट मैच है। यहां ओस की भूमिका भी अहम रहती है। अक्सर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पसंद करती हैं। पिच रिपोर्ट
काली मिट्टी की पिच सपाट है और अच्छे उछाल वाली है। बल्लेबाजी आसान। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद। आउटफील्ड तेज और बाउंड्री छोटी है। मौसम: अच्छी धूप खिलेगी। दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात को ओस गिर सकती है। अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत जीता, वैभव के 1000 रन पूरे
बुलवायो| अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 72 रन बनाए। वे यूथ वनडे में 1000 रन वाले 35वें बल्लेबाज बन गए।


