खंडवा और इंदौर के बीच ब्रॉडगेज लाइन का काम पिछले 10 साल से कछुआ चाल से चल रहा है। सनावद से इंदौर के बीच घाट सेक्शन में काम न होने से कनेक्टिविटी पूरी तरह ठप है। इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने मांग रखी कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 से पहले इस प्रोजेक्ट को हर हाल में पूरा किया जाए। सांसद ने रेल मंत्री को पत्र सौंपते हुए बताया कि सनावद से खंडवा तक ट्रेन चलने लगी है, लेकिन घाट सेक्शन (सनावद-इंदौर) में काम नहीं हुआ है। इससे महाराष्ट्र और राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है। मुलाकात के दौरान छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम के सांसद भी उनके साथ मौजूद थे। रेल मंत्री ने मांगों पर सार्थक विचार करने का आश्वासन दिया है। भुसावल-नागपुर ट्रेन फिर चले, नेपानगर में रुकें ये गाड़ियां सांसद पाटिल ने भुसावल-नागपुर ट्रेन को फिर से शुरू करने और बुरहानपुर स्टेशन पर नांदेड़-टनकपुर ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग की। इसके अलावा, नेपानगर स्टेशन पर कोरोना काल से बंद ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल करने और नई ट्रेनों के ठहराव की लिस्ट सौंपी। नेपानगर के लिए इन ट्रेनों के स्टॉपेज मांगे… सांसद के प्रयासों से पहले मिल चुके हैं 14 स्टॉपेज सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से अब तक खंडवा, नेपानगर और बुरहानपुर स्टेशन पर लगभग 14 ट्रेनों का स्टॉपेज मिल चुका है। साथ ही नांदेड़-टनकपुर नई रेल सेवा को भी स्वीकृति मिली है, जिससे उत्तराखंड जाने वाले श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब की यात्रा में आसानी होगी।


