इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में नए साल पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बड़ी संख्या में भक्तों के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। ये है ट्रैफिक पुलिस का प्लान 31 दिसंबर की रात 11 बजे बंद होगी एंट्री इधर, मंदिर प्रबंधन ने भी अंदर की व्यवस्था तैयार की है, ताकि भक्तों को दर्शन करने में आसानी हो। 31 दिसंबर की रात 11 बजे मंदिर में एंट्री बंद कर दी जाएगी। रात 12 बजे भगवान की आरती होगी, जो भक्त पहले से मंदिर में होंगे वे ही आरती में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद 1 जनवरी की सुबह 4 बजे मंदिर में एंट्री शुरू हो जाएगी। 90 सीसीटीवी कैमरे और 60 सुरक्षा गार्ड मंदिर के पुजारी पं.अशोक भट्ट ने बताया कि नए साल पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए चार थानों को पुलिस फोर्स यहां लगाया जाएगा। 90 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही यहां पर व्यवस्थाओं को देखते हुए 60 गार्ड्स लगाए जाएंगे। आधे घंटे में हो सकेंगे दर्शन पुजारी पं.अशोक भट्ट ने बताया कि नए साल को देखते हुए स्थायी बैरिकेड्स के अलावा अस्थायी बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। जिक-जैक पैटर्न से भक्त लाइन में आगे बढ़ेंगे। भगवान के समाने के हिस्से में भक्तों की चार लाइन रहेंगी, जहां से वे भगवान के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि इसमें करीब आधे घंटे का समय लग सकता है। वीआईपी दर्शन व्यवस्था में भी बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।


