इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के काम में तेजी:ट्रैक बिछाने के साथ विद्युतीकरण कार्य शुरू

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। रेलवे ट्रैक बिछाने के साथ-साथ अब इस परियोजना में विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) का कार्य भी शुरू हो गया है। रेल लाइन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के लिए बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू हो चुका है, जो परियोजना के अगले महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश का संकेत है। रेलवे के PRO मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में विद्युतीकरण से संबंधित कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अलग-अलग हिस्सों में एक साथ बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं और सभी कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। रेलवे प्रशासन का लक्ष्य है कि परियोजना का कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस परियोजना के तहत आधुनिक मानकों के अनुरूप रेलवे ट्रैक, विद्युतीकरण और अन्य तकनीकी कार्य समानांतर रूप से किए जा रहे हैं। इससे भविष्य में इस रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन में गति, सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगा। धार जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए यह रेल परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *