इंदौर दूष‍ित पानी; कांग्रेस ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि:देवास में उठी गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग

देवास में कांग्रेस जनों ने मंगलवार रात सयाजी गेट के समीप इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह झाला ने घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला बताया। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों को न्याय मिलना चाहिए। झाला ने मांग की कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे मृतकों के परिजनों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो उनके द्वारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *