इंदौर; पति ने पत्नी को होटल के कमरे में पीटा:देर रात साथ में डिनर करने ले गया था; दो माह से अलग रह रही थी पत्नी

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके में थी। पति ने उसे पार्टी देने की बात की और साथ में ले गया। रास्तें में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान पति ने साथ रहने की बात कही। मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एरोड्रम पुलिस ने बताया कि प्रतिभा सोलंकी निवासी कृष्णबाग कालोनी की शिकायत पर उसके पति नीलेश सोलंकी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी नीलेश से शादी हुई। दो माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह अपने माता पिता के साथ नंदबाग बाणगंगा इलाके में रहने लगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे पति घर आया और होटल में खाना खाने की बात पर बाहर ले गया। होटल के कमरे में दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान नीलेश ने रात यहीं रुकने की बात कही। मना करने पर वह गुस्से में आ गया और अपशब्द कहे। फिर नशे की हालत में पिटाई कर दी। घटना के बाद घर में फोन कर जानकारी दी। परिजन प्रतिभा को एमवाय अस्पताल लेकर गए। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *