इंदौर पुलिस आज इन्फ्लूएंसर को कर सकती है गिरफ्तार:वर्दी पहनने पर नकली गोविंदा मांग चुके हैं माफी, हेड कांस्टेबल से लिखवाया आवेदन

इंदौर के हीरानगर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में वह एक पुलिसकर्मी गोरख खेम के साथ बदसलूकी करते हुए दिखा था। भीड़ इकट्‌ठा कर वह जबदस्ती माफी मंगवाने की बात करते नजर आया था। इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों तक पहुंची तो उन्होंने मामले में संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के खिलाफ हेड कांस्टेबल ने लिखित में शिकायत दी है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इन्फ्लूएंसर सोनू उर्फ पंकज वर्मा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसमें वह हीरानगर के एक हेड कांस्टेबल के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहा है। इस मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं वरिष्ठ अफसरों के आदेश के बाद मामले में सोनू पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, बुधवार देर रात हीरानगर पुलिस ने सोनू वर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। वर्मा की गिरफ्तारी गुरुवार को होने की संभावना है।
डायल 112 के पाइंट पर पहुंचा था पुलिसकर्मी
इस मामले में टीआई सुशील पटेल ने गोरख को बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया कि रात में वह ड्यूटी पर था। उसे डॉयल 112 से पाइंट मिला था। जिसमें सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा था। यहां भीड़ में मौजूद सोनू की उससे धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वह खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बताते हुए विवाद करने लगा। उसने मौके पर वीडियो बनाया और माफी मांगने की बात करते रहा। वह यहां पर कार्रवाई को बीच में रोक रहा था। अफसरों के कहने पर गौरख खेम से एक लिखित आवेदन लेकर कार्रवाई की बात कही गई। इस तरह के व्यवहार चिंताजनक हैं: डीसीपी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस तरह के इन्फ्लूएंसर के व्यवहार को चिंताजनक माना है। उन्होंने बताया कि किसी को पुलिस की कार्रवाई को रोकने का इस तरह का अधिकार नहीं है। इंदौर कमिश्नरी में पुलिस पर किसी तरह का दबाव बर्दाश्त नही किया जाएगा।
नकली गोविंदा मांग चुका है माफी
कुछ दिन पहले नकली गोविंदा का वीडियो पुलिस वर्दी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर उसने एक वीडियो बनाया था। जब मामले की जानकारी इंदौर पुलिस के अफसरों को लगी थी तो एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से आफिस आकर सार्वजनिक रूप से उसने माफी मांगी थी। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में इन्फ्लूएंसर और पुलिसकर्मी के बीच विवाद इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पुलिस कर्मी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के बीच विवाद चल रहा है। वीडियो में खुद को इन्फ्लूएंसर बताने वाला सोनू हीरानगर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल खेम सिंह को थप्पड़ मारने और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *