इंदौर पुलिस कांस्टेबल प्रिया यादव की मौत का मामला:तीन दिन बाद परिवार इंदौर पहुंचा, कवीन्द्र से रिश्तों पर उठे सवाल

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली पुलिस कांस्टेबल प्रिया यादव की मौत के तीन दिन बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनका परिवार इंदौर पहुंचा। मां, भाई और मामा के बेटे मनीष ने एरोड्रम थाने पहुंचकर एएसआई मनोज कुमार से बातचीत की और मामले की जानकारी ली। प्रिया के मामा के बेटे मनीष ने बताया कि प्रिया ने 2014 में अमित कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के थे। शादी के समय प्रिया पढ़ाई कर रही थी। अमित उसे लेकर इंदौर आ गया। प्रिया के पिता उस समय गांव के प्रधान थे। प्रिया ओर अमित अलग-अलग समाज से थे। समाज में इज्जत खराब होने के चलते उन्होंने प्रिया से नाता तोड़ दिया और बात करना पूरी तरह से बंद कर दिया था। 2021 में अमित की मौत के बाद परिवार ने प्रिया से दोबारा बातचीत शुरू हुई। प्रिया को 2023 की शुरुआत में पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग इंदौर में हुई। परिवार में उनकी दो बहनें और दो भाई हैं, जिनमें से एक बहन की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। वह एरोड्रम स्थित शुभम पैलेस कॉलोनी में किराए से रह रही थीं। कवीन्द्र से ड्यूटी के दौरान हुई थी पहचान मनीष ने बताया कि प्रिया और कवीन्द्र की मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी, वह पहले छत्रीपुरा थाने में पदस्थ था और बाद में ट्रैफिक विभाग में भेजा गया। दोनों नजदीक के गांव के हैं। प्रिया ने कवीन्द्र को सबकुछ बता दिया था। प्रिया ने यह बात उसके परिवार को भी बताई थी। कवीन्द्र के साथ रहती थी, लेकिन दोनों एक ही रूम शेयर कर रहे थे। इस बात की जानकारी नहीं थी। कवीन्द्र से शादी को लेकर भी बात करती थी, लेकिन शादी कब होगी। इसे लेकर कवीन्द्र की तरफ से कुछ पक्का नहीं था। कवीन्द्र के परिजन नहीं चाहते थे शादी जानकारी के मुताबिक कवीन्द्र और प्रिया एक ही समाज से थे, लेकिन कवीन्द्र के परिजन इस शादी को लेकर राजी नहीं थे। जबकि प्रिया बार-बार कवीन्द्र से शादी की बात करती थी। प्रिया की मौत के बाद कवीन्द्र की परिवार से बात हुई। परिवार का कहना है कि वह उससे भी बातचीत कर पूछेंगे की घटना की रात को प्रिया ओर उसके बीच क्या बहस हुई थी। मौत से पहले क्या हुआ? जांच में कई सवाल थाने के अधिकारी परिवार के बयान दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रिया की मौत के पीछे क्या कारण रहा, क्या किसी तरह का विवाद हुआ, या मामला कुछ और था, पुलिस अब सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़िए… बिहार की रहने वाली कॉन्सटेबल ने इंदौर में किया सुसाइड बिहार के मुंगेर की रहने वाली एक लेडी कॉन्स्टेबल का इंदौर में बंद कमरे से शव मिला है। बुधवार की रात लेडी कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह जब परिजन ने फोन किया तो उन्हें घटना की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *