इंदौर पुलिस का जागरूकता अभियान:लोगों को चालान काटने के बाद किया हेलमेट गिफ्ट; पुलिस कमिश्नर बोले – ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट पहने

इंदौर में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित कई अधिकारी इसमें शामिल हुए। नवलखा चौराहे पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट जागरूकता अभियान चलाते हुए, पुलिस कमिश्नर ने युवा, बुजुर्ग और जरूरतमंद ऐसे वाहन चालक जिनके पास रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस सहित सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे थे उन्हें हेलमेट दिया। ऐसे वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर पहले चालान किया गया और फिर सुरक्षा का महत्व बताते हुए हेलमेट दिया गया। इस अभियान में वो लोग भी शामिल हुए जिन्होंने पहले से अपनी स्वेच्छा से हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस कमिश्नर ने ऐसे वाहन चालकों की प्रंशसा करते हुए उन्हें भी गिफ्ट दिए। वाहन चालकों ने पुलिस कमिश्नर से अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि हमने अपने परिवार में रोड एक्सीडेंट का दुख झेला है, अपनों को खोया है और आए दिन सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन से होने वाले एक्सीडेंट के बारे में सुनते हैं, इसलिए हम नियमों का पालन भी करते हैं और अपने परिजन को भी सलाह देते है कि टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अभियान को लेकर बताया कि, हेलमेट को लेकर जागरूकता और कार्रवाई लगातार चार हफ्तों से जारी है। इसी कड़ी में ऐसे लोग जिनके लिए हेलमेट खरीदना कई बार एक एक्स्ट्रा इकॉनोमिक एक्टिविटी हो जाती है उनके लिए हम जनभागीदारी के माध्यम से हेलमेट वितरित कर रहे है। ये प्रोग्राम लगातार जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर ने अपील की है कि लोग हेलमेट पहने अपने आप को सुरक्षित रखे। घर-परिवार आपका इंतजार कर रहा है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इससे आप स्वयं सुरक्षित रहे और अन्य लोग जो रोड पर चल रहे है वह भी सुरक्षित रहेंगे। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार वाहन चालकों को आगे आना चाहिए और अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए। वाहन चालकों ने भी संकल्प लिया कि ना केवल हम यातायात नियमों का पालन करेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *