इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल और सब्जी थोक मंडी में शनिवार को मावठे के कारण बारिश होने से आलू और प्याज की आवक कम हो गई। बारिश के कारण इंदौर, देवास, महू, उज्जैन, शाजापुर और शुजालपुर के किसान मंडी में कम आए, जिससे इनकी आवक में गिरावट आई। आलू की कीमत में 300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल आया, जबकि प्याज की कीमत में 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ। लहसुन की मंडी में बैंक बंद होने के कारण अवकाश रहा। आलू की कीमतें इस प्रकार रही आवक: 7 हजार कट्टे (1 कट्टा = 60 किलो) रही। प्याज की कीमतें इस प्रकार रही 25 हजार कट्टे रही आवक व्यापारी रवि चौहान के अनुसार, नए साल की ग्राहकी के कारण प्याज के मोटे माल की होटल में अच्छी मांग बनी हुई है। वही व्यापारी अंकित अजमेरा ने बताया कि लहसुन का व्यापार कैश में होता है, इसलिए बैंक अवकाश पर लहसुन मंडी भी बंद रहती है।


