अंजनी नगर रहवासी संघ द्वारा नए साल का स्वागत भव्य तरीके से करने की तैयारी की गई है। संघ ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया है, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास होगा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें रहवासियों द्वारा संगीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है, जहां सभी सदस्य अपने-अपने घरों से व्यंजन बनाकर लाएंगे। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजावट की गई है। रात 12 बजे रंगीन आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर रेस और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। युवाओं और वयस्कों के लिए क्रिकेट और रेस जैसे खेल होंगे। नववर्ष में सुबह एक विशेष प्रार्थना और हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समाज के कल्याण और शांति की कामना करेंगे। रहवासी संघ के अध्यक्ष मधुबाला आकोतिया ने कहा- इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी सोसाइटी के सदस्यों को एकजुट करना और आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम संजय अग्रवाल, मनीष गोयल, सोनू वर्मा, अपूर्व बड़जात्या द्वारा संचालित किया जाएगा। यह आयोजन रहवासियों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि समाज के विकास और सामूहिकता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।


