इंदौर में अग्र मिलन कपल्स ग्रुप का आयोजन:भजन संध्या के बीच शहर को यातायात व्यवस्था में नंबर वन बनाने का लिया संकल्प

अग्रवाल समाज के युगलों की प्रतिनिधि संस्था अग्र मिलन ग्रुप द्वारा नए अंग्रेजी वर्ष की अगवानी बापट चौराहा स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या के साथ हुई। इसमें भजन गायक अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति एवं सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान जगदीश-सीतादेवी गोयल के आतिथ्य में रंगारंग कार्निवाल का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष आरती-अरुण गोयल ने बताया कि कार्निवाल में मिनी डिज्नी, रोमांटिक गेम्स एवं नान स्टाप लाइव डीजे तथा रेड एवं ब्लैक थीम पर कैटवॉक जैसे दिलचस्प और मनोरंजक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस मौके पर ग्रुप के 50 से अधिक युगलों ने शहर की यातायात व्यवस्था को नंबर वन बनाने में सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया। ग्रुप ने वर्ष 2024 में 21 बड़े कार्यक्रम आयोजित कर पांचवें धाम अयोध्या की तीर्थ यात्रा भी बाबाश्री दम्पति के मार्गदर्शन में संपन्न की है। इस वर्ष ग्रुप के साथी विदेश यात्रा पर जाने की तैयारियां कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *