इंदौर में अनस ने अमन बनकर की छात्रा से दोस्ती:बात करने से इनकार किया तो देने लगा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी,हिंदूवादियों ने पीटा

इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को बात करने के लिए बाध्य करने का मामला सामने आया है। जब युवक ज्यादा परेशान करने लगा तो छात्रा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास पहुंची और उन्होंने गुरुवार शाम युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। छात्रा मेडिकेप्स कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें युवक अनस शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने शिकायत में बताया कि दो माह पहले ही उसकी पहचान अनस से हुई है। दोस्ती के दौरान उसने अपनी पहचान छिपाते हुए अपना नाम अमन शाह बताया। सच्चाई सामने आने के बाद जब उसने बातचीत बंद की, तो युवक ने साथ की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बात करने और मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और लगातार पीछा करता रहा। दोस्ती के बाद पहचान को लेकर विवाद बजरंग दल के देवा शर्मा ने बताया कि करीब दो महीने पहले छात्रा की पहचान कॉलेज के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए अनस शाह से हुई थी। शुरुआत में मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी। छात्रा का आरोप है कि युवक ने अपना परिचय इस तरह दिया, जिससे उसे लगा कि वह हिंदू है। इसी भरोसे में दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और कुछ तस्वीरें भी खींची गईं। छात्रा का बाद में पता चला कि अनस मुस्लिम है। इसके बाद बातचीत और संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया। धमकी देने का आरोप छात्रा के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को ग्राम पिगडंबर स्थित फॉरेस्ट कैफे में दोनों की मुलाकात हुई, जहां उसने साफ कह दिया कि वह अब आगे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती और उसकी तस्वीरें डिलीट करने को कहा। आरोप है कि युवक ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और यह भी कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। छात्रा का कहना है कि धमकियों के बावजूद युवक उसका पीछा करता रहा। घटना से परेशान होकर उसने पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। अब किशनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। (रिपोर्ट: कपिल राठौर, मोबाइल नंबर 9039121447)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *