इंदौर में अस्पताल संचालक की पत्नी से मारपीट:डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर, द्वारकापुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी

इंदौर द्वारकापुरी में एक अस्पताल के संचालक की पत्नी के साथ डॉक्टर ने मारपीट की। उन्हें अपशब्द भी कहे। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने बुधवार को डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर की है। जांच चल रही है।
द्वारकापुरी पुलिस ने माधुरी वर्मा की शिकायत पर डॉक्टर के.सी. पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक माधुरी अविरल अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर रहती है। अविरल अस्पताल उनके पति दीपक वर्मा का है। जिससे कोर्ट में तलाक को लेकर केस चल रहा है। माधुरी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर के. सी. पटेल आते-जाते हैं। माधुरी के मुताबिक 20 नवबंर को जब डॉक्टर पटेल यहां मरीजों देखने आए। तब वह अश्लील बातें कर रहे थे। जो माधुरी को सुनने में बुरी लगी। उनकी बातों को माधुरी ने इग्नोर कर दिया।
मंगलवार को पति के पास डॉक्टर के. सी. पटेल आए। डॉ. पटेल ने कहा कि उनसे कुछ बात नहीं करना। उनसे कहा कि इस तरह से अस्पताल का माहौल खराब नहीं कर सकते तो वह नाराज हो गए। इसके बाद उन्हें रोका तो उन्होंने अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर कार में बैठकर जाने लगे। तब कार के कांच पर हाथ रखकर बात कर रही थी। तो उन्होंने कांच लगाकर कार को आगे बढ़ा दिया। जिसमें रगड़ते हुए सड़क पर गिर गई। इस दौरान पैर में चाेट लगी। पीड़िता बाद में थाने आने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *