इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:भीषण हादसे के आरोपी की जमानत खारिज, इंडिगो संकट बरकरार, इंजीनियर से ठगी

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. हाईकोर्ट बोला- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रोक सकता था सह-आरोपी हाईकोर्ट ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से हुए भीषण हादसे के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी घटना के समय स्कॉर्पियो चला रहे युवक के बगल की सीट पर बैठा था। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया और कहा कि आरोपी चाहता तो अपने साथी को इतनी तेज रफ्तार से वाहन चलाने से रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया पूरी खबर पढ़ें 2. इंदौर में इंडिगो का संकट बरकरार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी ने सोमवार को इंदौर से हैदराबाद और चेन्नई की उड़ानों को निरस्त कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार रात को भी जयपुर से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की गई थीं। पूरी खबर पढ़ें 3. इंदौर एमजीएम रैगिंग मामला: डीन बोले- जूनियरों की शिकायत फर्जी इंदौर के एमजीएम कॉलेज में दो दिन पहले जूनियर छात्र द्वारा सीनियर छात्र पर रैगिंग और प्रताड़ना के लगाए गए आरोपों को डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने फर्जी बताया है। डीन घनघोरिया ने कहा कि एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच कर इसे फर्जी पाया है। कमेटी ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के सभी संबंधित छात्रों को बुलाकर बयान दर्ज किए, लेकिन सभी ने आरोपों से इनकार किया।पूरी खबर पढ़ें 4. कुंडली में दोष बताकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.20 लाख की ठगी इंदौर में कुंडली में दोष बताकर हवन-पूजापाठ के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खुद को एस्ट्रोलॉजर और बाबा बताने वाले ठग ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने तीन बैंक खातों को ब्लॉक करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत है।पूरी खबर पढ़ें 5. इंदौर से रीवा के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू इंदौर से रीवा के बीच सोमवार 22 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान शुरू हो चुकी है। पहले दिन यह फ्लाइट अपने तय समय से 45 देरी से इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में इंदौर से 50 से ज्यादा यात्री सवार हुए हैं। इंदौर से रीवा की सीधी फ्लाइट शुरू होने से समय कम हो जाएगा। अभी ट्रेन या बस से 15 घंटे में पूरी होने वाली यात्रा महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरी हो सकेगी।पूरी खबर पढ़ें 6. इंदौर में फिंगर प्रिंट से पकड़ाए दो चोर इंदौर के पलासिया में रहने वाले एक परिवार के यहां चोरी की वारदात हाे गई। पुलिस ने जब फिंगर प्रिंट लिए और इसे चेक करने भेजा तो पूर्व में चोरी के मामलों में अन्य थानों में पकड़ाए चोरों की पहचान हो गई। पुलिस ने उनके यहां शुरुआत में दबिश भी दी, लेकिन नहीं मिले। बाद में मुखबिर से सूचना पर टीम ने भोपाल जाकर दो आरोपियों को पकड़ा है।पूरी खबर पढ़ें 7. इंदौर में शादी का झांसा देकर साथ ले गया रिश्तेदार इंदौर की लसूडिया पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और धमकी देने के मामले में FIR दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसका मोबाइल छीना और उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। लसूडिया पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर आनंद निवासी बिचोली मर्दाना के खिलाफ कार्रवाई की गई है।पूरी खबर पढ़ें 8. इंदौर में सहेली के भाई ने चाकू से हमला किया इंदौर के राउ क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर उसकी ही सहेली के भाई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना रुपए के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पहले मोबाइल पर कहासुनी हुई, इसके बाद युवक ने युवती को मिलने बुलाया और ताबड़तोड़ चाकू से 5 से 6 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार की है। पूरी खबर पढ़ें 9. इंदौर-महेश्वर में 150 करोड़ में बनेगा अहिल्या लोक इंदौर में महूं नाके के पहले, लालबाग के पीछे स्थित पुराने आरटीओ भवन परिसर और उससे लगी खाली जमीन पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का स्मारक बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 110 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें पहले चरण में 40 करोड़ रुपए व्यय की जाएगी। परियोजना के तहत पुराने आरटीओ भवन में मौजूद हॉल और अन्य निर्माणों को तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें संरक्षित रखते हुए आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 10. मासूम अनिका के लिए 400 लोगों की टीम मासूम अनिका शर्मा के लिए 400 लोगों की टीम शहर में अलग-अलग जगह लगी है। हाथों में मासूम बच्ची के फोटो के फ्लेक्स लेकर वे लोगों से डोनेशन की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे हैं जो कॉल के माध्यम से लोगों संपर्क कर रहे हैं, ताकि बच्ची के इलाज के पैसा इकट्ठा हो सकें।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *