नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. इंदौर एयरपोर्ट पर 87 साल में पहली बार बना रिकॉर्ड
इंदौर एयरपोर्ट के हवाई इतिहास में 2025 सबसे खास बनने जा रहा है। इंदौर एयरपोर्ट के 87 सालों के इतिहास में पहली बार यात्रियों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक इंदौर एयरपोर्ट से कुल 40 लाख 47 हजार 358 यात्रियों ने सफर किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. पार्षद के बेटे को धमकी- गवाही से नहीं पलटा तो अंजाम भुगतेगा इंदौर में वार्ड-19 के भाजपा पार्षद के बेटे के ऑफिस में तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 दिसंबर की है, जब छह युवक ऑफिस में घुस आए थे। फिलहाल, तीन आरोपी हिरासत में हैं। बाकी की तलाश जारी है। बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल ने बताया कि सुबह मेरे पास एक कॉल आया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. महिला ने किया सुसाइड, पति गिरफ्तार, सास की तलाश
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को आरोपी बनाया है। मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सास की तलाश जारी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. पार्षद कालरा का फिर आया ऑडियो, बोले- यह AI जनरेटेट
इंदौर में पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के बीच हुए विवाद के बाद अब कालरा का तीसरा ऑडियो सामने आया है। यह संभवत: पूर्व के ऑडियो का तीसरा हिस्सा है। इस ऑडियो में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके मित्र नरेंद्र सोनी के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है। ऑडियो की तिथि स्पष्ट नहीं है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. हेड कॉन्स्टेबल से भिड़ गया इन्फ्लूएंसर्स, कहा- थप्पड़ मार दूंगा इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो बुधवार को सामने आया है। जिसमें पुलिस कर्मी और इन्फ्लूएंसर के बीच विवाद चल रहा है। वीडियो में खुद को इन्फ्लूएंसर बताने वाला सोनू हीरानगर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल खेम सिंह को थप्पड़ मारने और वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. बोरे में मिला नवजात, रोने की आवाज पर रुका राहगीर
इंदौर के प्रजापत नगर में बीजेपी पार्षद के कार्यालय के नजदीक एक नवजात बोरे में मिला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जाता है कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने नवजात को एमवाय अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. स्कीम 113 के लोगों को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
इंदौर हाईकोर्ट ने स्कीम नंबर 113 से जुड़े ध्वस्तीकरण के मामले में याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत दी है। दरअसल, नगर निगम जोन-7 के भवन अधिकारी को वार्ड क्रमांक 32 स्थित स्कीम नंबर 113 में अवैध निर्माण को लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भवन अधिकारी ने कुछ निर्माणाधीन भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 8. नाले से निकले सोफा, गेट और दरवाजा, पार्षद हैरान स्वच्छता में आठ बार नंबर वन रह चुके इंदौर में सफाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। नाले की सफाई के लिए पहुंचे सफाई कर्मी और पार्षद उस वक्त हैरान रह गए, जब नाले के भीतर से सोफा, दरवाजा और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक निकली। इस पर पार्षद ने लोगों से अपील की कि घरेलू सामान नालों में न डालें, बल्कि नगर निगम की ऐप के माध्यम से उसे सौंपें। पूरी खबर यहां पढ़ें… 9. 18 करोड़ के संपवेल में स्टोर होगा 3 करोड़ लीटर पानी
इंदौर के फलबाग क्षेत्र में 18 करोड़ रुपए की लागत से संपवेल (जल संग्रहण केंद्र) तैयार किया जा रहा है। इसकी संग्रहण क्षमता 3 करोड़ लीटर से ज्यादा होगी। इससे आने वाले भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जा रहा है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा बबलू इस काम को देखने पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 10. अब होगी प्रतिमाओं की सफाई, शुरू हुआ अभियान
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के मौके पर इंदौर नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत सबसे पहले बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चंदन नगर तिराहा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को पानी से साफ किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…


