नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. दूषित पानी से 14वीं मौत, 1400 लोग इन्फेक्टेड देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 14 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। 14वें मृतक का नाम अरविंद (43) पिता हीरालाल है। वह कुलकर्णी भट्टा का रहने वाला था। इससे पहले 21 से 31 दिसंबर तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर… 2. तेज रफ्तार थार बस में जा घुसी, एक की मौत इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर कृपाल घाटी के पास गुरुवार अलसुबह तेज रफ्तार थार सामने से आ रही बस में घुस गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. पटवारी बोले- विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाए इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना काम नहीं किया, जो जिम्मेदारी सरकार की थी, वह मीडिया ने निभाई। पढ़ें पूरी खबर… 4. जम्मू की इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने की बदतमीजी इंदौर एयरपोर्ट पर एक बार फिर क्रू मेंबर युवती के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार को जम्मू जाने वाली फ्लाइट में हुई। पढ़ें पूरी खबर… 5. बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया हीरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने 31 दिसंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी। उसके पति की मौत बीमारी के चलते एक माह पहले हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 6. न्यू ईयर पार्टी पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या मल्हारगंज इलाके में नए साल की रात पार्टी के दौरान विवाद हो गया, जिसमें दोस्तों ने ही मिलकर एक दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पढ़ें पूरी खबर… 7. पीएससी स्टूडेंट को घर से निकालकर पीटा भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। सर्वानंद नगर स्थित एक बिल्डिंग में रहने वाले छात्र को एक दर्जन से अधिक युवकों ने डंडों से बुरी तरह पीटा। पढ़ें पूरी खबर… 8. डॉक्टर के साथ मारपीट, महिला मित्र से अभद्रता भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस 3 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। भंवरकुआ पुलिस के अनुसार सेवा सरदार नगर निवासी डॉक्टर मेघराज सिंह चंद्रावत की शिकायत पर तीन इमली निवासी तन्मय सिलावट और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर… 9. इंदौर में बनेगा 1800 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के पास शहर के सबसे महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट हैं और धन की कोई कमी नहीं है। इसी का परिणाम है कि बीते वर्ष जहां चार फ्लायओवरों का लोकार्पण हुआ, वहीं नए साल में शहर को कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर 10. नाम बदलकर युवती से दोस्ती, फिर दुष्कर्म बड़गोदा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की और बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा। पढ़ें पूरी खबर…


