इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर रेप; दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कांग्रेस का प्रदर्शन

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. कांग्रेस का प्रदर्शन, बोरिंग में भी लीकेज की जांच
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मामले को लेकर कांग्रेस ने रविवार को इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन किया है। वहीं, भागीरथपुरा इलाके में फिलहाल बोरिंग में भी लीकेज की जांच की जा रही है। लगातार काम जारी है। स्थानीय रहवासी ललित ने बताया कि अभी पीने के पानी की सप्लाई टैंकर के जरिए ही की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. बिना पोस्टमॉर्टम कई शवों का हुआ अंतिम संस्कार
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के मामले में अब स्थिति उलझती नजर आ रही है। अभी भी जिम्मेदार दूषित पानी पीने से कितने लोगों की मौत हुई है, यह ठोस रूप से कहने की स्थिति में नहीं है। शासन की ओर से हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में सिर्फ 4 मौतों का ही जिक्र किया है। ऐसे में शेष 12 लोगों की मौत के कारणों को लेकर स्थिति और भी जटिल हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. उल्टी-दस्त से बुजुर्ग की किडनी फेल, इलाज भी मुफ्त नहीं इंदौर के भागीरथपुरा की गलियों में मातम और बेबसी का सन्नाटा पसरा है। यहां कुछ हफ्ते पहले तक जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी, लेकिन नगर निगम की लापरवाही ने सब कुछ बदल दिया। दूषित पानी ने न केवल 16 जिंदगियां छीन लीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों को ऐसा दर्द दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी न हो सके। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर रेप
इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी कृष्णा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इंदौर के लसूडिया इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे। पुलिस के अनुसार, रविदास नगर निवासी रामगोपाल खंडेलवाल (56) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उनके बेटे शिवम को तब हुई जब वह ड्यूटी से घर लौटे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. अन्नपूर्णा में महिला से एक लाख की झपटमारी इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है। इलाके में ही रहने वाले एक बदमाश ने एक महिला के हाथ से रुपयों से भरी थैली छीन ली, जिसमें एक लाख रुपए से अधिक नकद थे। पुलिस ने पहचान के आधार पर देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है और लूटे गए रुपए की बरामदगी की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. कॉलेज स्टूडेंट के साथ 15 लाख की ऑनलाइन ठगी
इंदौर के एमजीएम कॉलेज में स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई है। आरोपी ने टास्क पूरा करने पर बोनस देने के नाम पर ठगा। पहले पीड़ित को टेलीग्राम लिंक पर ग्रुप में जोड़ा और छोटे-छोटे टास्क के नाम पर रुपए जमा कराए। इस तरह लगातार करीब 15 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवाए गए, जबकि वापस सिर्फ कुछ ही पैसे मिले। पूरी खबर यहां पढ़ें… 8. मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 9. बुजर्ग से ठगी…एटीएम कार्ड बदलकर 55 हजार उड़ाए
इंदौर में एटीएम से रुपए निकालने गए एक बुजुर्ग के साथ शातिर ठगों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। 3 बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन देख लेने के बाद दूसरे एटीएम से करीब 55 हजार रुपए निकाल लिए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने शनिवार को FIR दर्ज कर ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 10. वाहन की टक्कर से मौत, परिजन कर रहे प्रदर्शन
एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल, शनिवार दोपहर गोपाल दास की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। वह मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *