इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:दर्दनाक हादसा, फ्री में मिठाई नहीं दी तो कर दिया हमला, महिला से पर्स छीना

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. इंदौर में 7 वाहन टकराए, कार पर चढ़ी पिकअप इंदौर के महू में 7 वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए। हादसा मानपुर भेरू घाट पर शनिवार सुबह हुआ। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट सेक्शन में जहां हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर तक की ढलान है। ढलान से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था, जो अनकंट्रोल हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा। आयशर को टक्कर लगी तो वह आगे कार से भिड़ गया। फिर एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई।पूरी खबर पढ़ें 2. फ्री में मिठाई नहीं दी तो डेयरी संचालक पर हमला फ्री में मिठाई लेने पहुंचे बदमाशों को डेयरी संचालक ने मना किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। विवाद इतना बड़ा की बदमाशों ने डेयरी संचालक को गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना डेयरी संचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। बदमाश पहले भी फ्री में मिठाई लेने आ चुके थे। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।पूरी खबर पढ़ें 3. टू व्हीलर पर आया बदमाश, सीसीटीवी खंगाले इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में टू व्हीलर सवार बदमाश महिला के हाथ से उसका पर्स छिनकर भाग निकला। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक साधना पटेल निवासी गुमाश्ता नगर हाल मुकाम उत्तम नगर अहमदाबाद की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।पूरी खबर पढ़ें 4. किडनी, लिवर सहित मल्टी ऑर्गन फेल…3 मरीजों पर संकट इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 20 मौतों के बाद अब धीरे-धीरे नए मरीजों की संख्या कम हुई है। इलाज के बाद मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। शुक्रवार को ओपीडी में डायरिया के 15 नए मरीज पहुंचे, जिनमें से दो को भर्ती किया गया। अब तक कुल 414 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें से 369 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।पूरी खबर पढ़ें 5. रात में फोन लगाने की बात पर हुआ झगड़ा जूनी इंदौर इलाके में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को चाकू मार दिया। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। एक नाबालिग दुकान के सामने खड़ा था, तभी वहां पर दूसरा नाबालिग आया और कहने लगा कि कल रात को तूने मुझे फोन क्यों लगाया था।पूरी खबर पढ़ें 6. यात्रियों की कमी के चलते इंदौर मेट्रो का परिचालन घटा इंदौर मेट्रो को सवारी नहीं मिल रही हैं। इसके चलते मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार (11 जनवरी) से मेट्रो ट्रेन का संचालन केवल एक फेरे तक सीमित कर दिया गया है। शेष समय में मेट्रो का उपयोग मालवीय नगर तक ट्रायल रन के लिए किया जाएगा। कॉर्पोरेशन गांधी नगर से मालवीय नगर तक 16 मेट्रो स्टेशनों के बीच मार्च 2026 से पूर्ण संचालन की तैयारी कर रहा है।पूरी खबर पढ़ें 7. भागीरथपुरा को मिला था शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड अवॉर्ड इंदौर के जिस भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से बीमार हैं। उसे 2023 में शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड घोषित कर अवॉर्ड दिया गया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने न सिर्फ मंच से वार्ड-11 के पार्षद कमल वाघेला की तारीफ की पुल बांधे थे, बल्कि उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया था। अब सवाल उठ रहा है कि जिस वार्ड को स्वच्छता और विकास का मॉडल बताया था, वहां इतनी बड़ी त्रासदी कैसे हो गई।पूरी खबर पढ़ें 8. इंदौर से स्टार एयर शुरू करेगी सीधी उड़ान इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब स्टार एयर ने भी इंदौर से मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह उड़ान 15 जनवरी से सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। शुरुआती किराया करीब पांच हजार रुपए रखा गया है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने इंदौर–बेंगलुरु की अपनी उड़ान को बंद कर दिया है।पूरी खबर पढ़ें 9. ठंड से ठिठुरा MP…25 शहरों में पारा 10° से नीचे इंदौर समेत मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बीती रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। छतरपुर का खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह कोहरे की वजह से मालवा, सचखंड, झेलम, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है।पूरी खबर पढ़ें 10.इंदौर के लालबाग में बनेगा ओपन थिएटर इंदौर के लालबाग में जून 2025 से शुरू हुए सौंदर्यीकरण के कामों में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने तेजी ला दी है। यहां ओपन थिएटर भी बनना है, जिसे लेकर निविदा जारी कर दी गई है। अब लालबाग का पूरा परिसर भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। अगले साल तक सारे काम यहां पूरे कर लिए जाएंगे।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *