इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:फेमस होने महाराष्ट्र में गर्दन काटी थी…पुलिस ने पकड़ा, कांग्रेस नेता बोले- एक दिन के लिए महापौर बना दीजिए

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. फेमस होने महाराष्ट्र में गर्दन काटी थी…इंदौर पुलिस ने पकड़ा इंदौर पुलिस की पकड़ में एक ऐसा चोर आया है, जिस पर 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह एसआईआर के लिए अपने माता-पिता की जानकारी लेने अकोला से इंदौर आया था। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये वही आरोपी है जिसने फेमस होने के लिए एक शख्स की गर्दन काट दी थी और गर्दन लेकर थाने पहुंच गया था। पूरी खबर 2. इंदौर में चेहरे के लकवे के मरीज बढ़े नवंबर-दिसंबर में अचानक तापमान गिरावट के चलते इंदौर में सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। वायरल संक्रमणों में वृद्धि के अलावा, एमवाय अस्पताल के डॉक्टर फेशियल पाल्सी (बेल पाल्सी) के मामलों में भी बढ़त देख रहे हैं। यह चेहरे के अचानक लकवे का एक रूप है जो सर्दियों की हवाओं और तापमान में अचानक बदलाव से जुड़ा होता है। पूरी खबर 3. सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष की महापौर से अनोखी मांग नगर निगम इंदौर में प्रशासनिक शिथिलता और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए जिला कांग्रेस सेवादल नेताओं ने महापौर से (नायक फिल्म के एक दिन के सीएम) जैसी अनोखी मांग की है। सेवादल नेताओं ने कहा है कि यदि प्रशासन वास्तव में काम कर रहा है तो एक दिन के लिए महापौर की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए, ताकि यह परखा जा सके कि निगम अधिकारी किसी निर्वाचित प्रतिनिधि के निर्देशों का पालन करने की स्थिति में हैं भी या नहीं। पूरी खबर 4. सीएम रविवार को इंदौर में, डेवलपमेंट पर होंगे निर्णय इंदौर में रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव मैराथन बैठक लेंगे। बैठक में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और नाइट मार्केट पर भी निर्णय संभव है। नए रिंग रोड और बायपास, उसका कंट्रोल एरिया और पलासिया में मौजूद लोक निर्माण विभाग की जमीन का रीडेंसीफिकेशन के तहत प्रोजेक्ट शुरू करने पर भी निर्णय होगा। पूरी खबर 5. इलाके में दहशत फैलाने के लिए फोड़े कारों के कांच कारों के कांच फोड़कर इलाके में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इलाके में उसका जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई। आरोपी बोला कि आज के बाद कोई गलती नहीं करुंगा। पूरी खबर 6. MP से विंटर शेड्यूल में सबसे ज्यादा त्बिलिसी की बुकिंग इंडिगो क्राइसिस के बीच भी मध्यप्रदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू हो गई है। क्रिसमस से शुरू होने वाले हॉलिडे सीजन के चलते घरेलू पर्यटन उद्योग में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 20 से 30 प्रतिशत ज्यादा पैकेज बुक हुए हैं। इंटरनेशनल ट्रैवल में इस साल नया ट्रेंड देखने को मिला है। पूरी खबर 7. इंदौर से 4 साल में 9.50लाख वोटर्स के नाम गायब निर्वाचन आयोग ने इंदौर से चार साल में 9.5 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम गायब कर दिए हैं। यहां चल रही एसआईआर की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग को 5.58 लाख वोटर्स नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले 2021 में 2.59 लाख वोटर्स की जांच के बाद इनके नाम सूची से हटा दिए थे। वहीं 2022 में 1.36 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए। यानी 2021, 2022 और 2025 के हटाए गए वोटर्स की गिनती करें तो ये 9.53 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए जा चुके हैं। पूरी खबर 8. MPPSC की खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार को मप्र लोक सेवा आयोग खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इंदौर के 44 केंद्रों पर प्रदेश के 17 हजार से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 से 3 के बीच एक ही सत्र में होगी। इस परीक्षा के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदमा खाड़े को एमपीपीएससी ने परीक्षा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया है।​​​​​​​ पूरी खबर 9. जाम से जूझते इंदौर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन इंदौर में जाम की समस्या को देखते हुए आज ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मैदान में उतरें। वे रीगल चौराहे पहुंचे, जहां जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां उन्होंने चौराहे का ड्रोन वीडियो भी बनवाया। साथ ही यहां आ रही दिक्कतों को भी देखा। इसमें क्या कुछ सुधार हो सकता है, इसे भी चेक किया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और संबंधित विभाग को भी भेजी जाएगी। पूरी खबर ​​​​​​​ 10. नेशनल लोक अदालत में कर जमा करने पहुंच रहे लोग इंदौर में नगर निगम में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई है। नगर निगम संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में 100% तक की छूट दे रही है। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय पर देर तक कैश काउंटर खुले रहेंगे।​​​​​​​ पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *