इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर IT का छापा, बगलामुखी मंदिर पहुंचे गंभीर

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. अनस ने अमन बनकर की छात्रा से दोस्ती किशनगंज थाना क्षेत्र में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को बात करने के लिए बाध्य करने का मामला सामने आया है। जब युवक ज्यादा परेशान करने लगा तो छात्रा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास पहुंची और उन्होंने गुरुवार शाम युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले किया। पढ़ें पूरी खबर 2. कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारी लसूड़िया इलाके में एक कार चालक ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। आरोपी ने मौके पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी को रात में साथी जवान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। पढ़ें पूरी खबर 3. इनकम टैक्स का बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर छापा इनकम टैक्स विभाग ने सड़क निर्माण करने वाली कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा है। कंपनी के सपना–संगीता रोड स्थित कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर के घर पर सर्वे चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर 4. भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर​​​​​​​ रविवार को होने वाले मैच को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। भारतीय और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर 5. राहुल गांधी की मीटिंग को नहीं मिली मंजूरी​​​​​​​ भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान इंदौर में कांग्रेस नेताओं और नगरीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक को प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाई है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर 6. MPPSC की चिकित्सा विभाग में सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया​​​​​​​ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। आयोग 27 जनवरी 2026 से मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू शुरू करेगा, जिसके माध्यम से कुल 1832 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर 7. सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर​​​​​​​ देवगुराड़िया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर 8. सरकार ने माना दूषित पानी से 15 मौतें: इनमें 5 माह का बच्चा भी भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें 21 की डेथ ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में शासन ने माना कि इनमें से 15 लोगों की मौत दूषित पानी के कारण ही हुई है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर 9. भेरू घाट पर कार पर चढ़ा कंटेनर, परिवार सुरक्षित मानपुर थाना क्षेत्र में भेरूघाट ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्राले ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे ट्राला पलट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​​ 10. MP में पारा 4.6 डिग्री, भोपाल-इंदौर भी ठंडे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर मध्यप्रदेश में भी है। बर्फीली हवा आने से एमपी में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीती रात 4 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, शाजापुर में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर भी चली। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *