इंदौर में 1 से 25 जनवरी तक बीआरटीएस कॉरिडोर पर शाम 6 से 8 बजे के बीच विशेष ट्रैफिक मित्र अभियान चलाया जाएगा। जन सहभागिता से चलने वाले इस अभियान में शहर वासियों को ट्रैफिक नियमों से रूबरू कराएंगे। साथ ही नए साल में 5 संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये 5 संकल्प लोगों को दिलाएंगे नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस करेगा संचालन इस अभियान के दौरान स्वयं सेवकों ने 25 दिनों तक यह संकल्प सिखाने का चैलेंज लिया है। यह अभियान सत्य सांई चौराहे से भोलाराम चौराहे तक चलाया जाएगा। इस अभियान का संचालन इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव करेंगे। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का भी इस अभियान में पूरा सहयोग रहेगा। अभियान के तहत मीडिया, रेडियो, होर्डिंग्स और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। संकल्प-सहभागिता लेने पर मिलेगा सर्टिफिकेट जो भी लोग इन 5 संकल्पों को अपनाएंगे और चौराहों पर सेवा देने आएंगे वे ‘ट्रैफिक मित्र’ के वॉट्सऐप नंबर पर या सोशल मीडिया पर अपनी सहभागिता टैग कर सकते हैं। इन लोगों को अभियान के अंत में आयोजित ‘एप्रिसिएशन प्रोग्राम’ में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। 5 अगस्त से किया गया है शुरू बता दें, इंदौर के ट्रैफिक सुधार की दिशा में ट्रैफिक मित्र अभियान 5 अगस्त से शुरू किया जा चुका हैं जो पूरे साल चलाया जाएगा। अभियान 4 माह पूरे कर चुका हैं इसके तहत 78 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें युवाओं और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।


