इंदौर में ऑटो रिक्शा से चोरी कर ले गया कार:फुटेज देखकर पुलिस ने चोर को पकड़ा; वकील के घर भी चोरी

इंदौर के तुकोगंज इलाके में 2 दिन पहले कार चोरी की वारदात हो गई। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें आरोपी ऑटो रिक्शा से कार को चुराकर ले जाते नजर आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई जितेंद्र यादव की टीम ने अमन पिता अमीन निवासी मोती तबेला को पकड़ा है। आरोपी के पास से चुराई गई कार और एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा जब्त किया है। आरोपी ने कार राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभ नगर से चुराई थी। मामले में पीड़ित ने 2 जनवरी को मामले में पुलिस को शिकायत की थी। हालांकि, आरोपी के ऑटो नंबर से जब उसे पकड़ा गया तो उसने चोरी करना कबूल किया है। वकील के घर चोरी
कनाडिया में भी एक महिला वकील के यहां पर चोरी की वारदात हो गई। पुलिस के मुताबिक नीर नगर में रहने वाली महिला वकील ने बताया कि वह पेशे से वकील है। 27 दिसंबर को घर से सभी जयपुर के लिए निकले थे। 3 जनवरी को घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम के ताले टूटे मिले। इसके बाद अंदर से अलमारी में रखे सोने के कान के बाले, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी की बेले, सिक्के और करीब 40 हजार रुपए गायब थे। बाद में डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पर FIR की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *