इंदौर में कई जगह बनी जाम की स्थिति:रेंगते हुए चल रहे वाहन, जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और पंढरीनाथ प्रभावित

इंदौर के जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और पंढरीनाथ सहित अन्य इलाकों में शनिवार शाम को जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते यहां वाहन रुक-रुककर चलते रहे। जाम को खुलवाने के लिए सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दी। वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में और जाम के हालात पैदा करते रहे। देर शाम तक वाहन रेंगते रहे।
कई वाहन चालक जाम की स्थिति को देखकर लौट रहे हैं या रास्ता बदलकर जा रहे हैं। एक तरफ तो कुछ इलाकों में जाम की स्थिति है तो बाकी जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात है, लेकिन वे चालानी कार्रवाई में ही लगे हुए हैं। आईटी पार्क और बंगाली कॉलोनी पर भी जाम की स्थिति बनी। वहां भी वाहन कछुए की चाल से रेंगते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *