इंदौर में करनी सेना का प्रदर्शन:सुपर कॉरिडोर पर धरने पर बैठे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इंदौर में करनी सेना का प्रदर्शन किया जा रहा है। रैली को नहीं जाने देने को लेकर सुपर कॉरिडोर पर प्रदर्शन जारी है। करनी सेना के पदाधिकारी 21 दिसंबर को हरदा में होने वाली जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा निकाल रहे हैं। इसके लिए रविवार को करनी सेना द्वारा टीसीएस से विजय नगर तक रैली निकालकर जा रहे थे।
करनी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर का आरोप है कि सीएम के कार्यक्रम के चलते इन्हें यहां रोक दिया गया। आधा घंटा रुकने का बोलकर लगातार रोके रखा। जिसके बाद वे यहां बैठकर ही प्रदर्शन और धरना दे रहे हैं। करनी सेना का प्रदर्शन अभी लगातार जारी है। सुपर कॉरिडोर पर प्रदर्शन के चलते पुलिस ने ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया है। सर्विस रोड पर भी कुछ दो पहिया वाहन खड़े है उसके कारण गाड़िया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। तस्वीरों में देखिए करनी सेना का प्रदर्शन…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *