इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा…:दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का उग्र विरोध, एक करोड़ मुआवजे की उठी मांग

भागीरथपुरा में दूषित पानी से 21 से अधिक मौत के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को शहर में न्याय यात्रा निकाली। बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक निकली यात्रा में वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निगम की लापरवाही को मौतों का कारण बताया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने दोषियों पर केस, न्यायिक जांच और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *