इंदौर में किसान ने किया सुसाइड:खेत में पत्नी-बच्चों को छोड़कर घर आया, फांसी लगाई; हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत

इंदौर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम को पत्नी और बच्चे जब खेत से लौटे, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। किसान खेत से लाइट सुधारने का कहकर घर आ गया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। गांधीनगर पुलिस के अनुसार, जम्मूडी हप्सी में रहने वाले किसान अर्जुन (35), पुत्र रामरतन मकवाना ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली। अर्जुन की पत्नी और बेटी करीब 7 बजे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। बड़े भाई को बुलाया गया और दरवाजा खोलने पर अर्जुन की सांसें चल रही थीं। उसे गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन के परिवार वालों ने बताया कि वह शुरू से खेती-किसानी करता था। उसका एक बेटा और एक बेटी है, जो घटना के समय पत्नी के साथ खेत पर थे। आसपास के लोगों ने भी शाम के समय उसे लाइट सुधारते हुए देखा था। अर्जुन के माता-पिता धार में रहते हैं, जहां उसकी मां का उपचार चल रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शादी नहीं होने से था तनाव में, जहर खा लिया खुडैल के देवगुराड़िया में रहने वाले सचिन (38), पुत्र किशोर मालवीय ने अपने घर में जहर खा लिया। मंगलवार रात में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन लांड्री का काम करता था। परिवार में एक बड़ा भाई और माता-पिता हैं। सचिन की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी, जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। दोपहर में उसने जहर लिया। जब परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तब उसने तनाव में जहर खाने की बात कही। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *