इंदौर में कैफे संचालक से फ्रेंचाइजी के बहाने मारपीट:कार में बधंक बनाकर रेप केस में फंसाने की धमकी; फिर जिला कोर्ट में छोड़कर भागे

इंदौर के एरोड्रम में एक कैफे संचालक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। वो उसे अपने साथ कार से जिला कोर्ट ले गए। यहां उससे 15 लाख रुपए की मांग की। जानकारी के मुताबिक इससे पहले कैफे संचालक ने एक युवती को फ्रेंचाइजी दी थी। आरोपियों के साथ वह युवती भी थी। पुलिस ने प्रकरण में शिकायत के बाद कार्रवाई की है। एरोड्रम पुलिस ने अंकुश पुत्र शिवदयाल कुमार निवासी मधुवन अपार्टमेंट की शिकायत पर वंशिका वर्मन, अनिरुद्ध, अजय पंवार और अन्य साथियों के खिलाफ धारा 308(2), 115(2), 296, 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। अंकुश साकेत नगर में लंदन कैफे एण्ड सैलून संचालित करता है। 19 दिसंबर को उसने ऑनलाइन साइट से संपर्क कर फ्रेंचाइजी लेना की बात की। फोन पर हुई बात में 24 दिसंबर को मीटिंग फिक्स की गई। आरोपी ने रास्ते में मिली महिला को मां बताया 24 तारिख को अंकुश अपनी कार से दोस्त विपिन के साथ मरीमाता चौक पहुंचा। यहां उसे अनिरुद्ध मिला और रास्ता बताने के लिए कार में बैठ गया। इसी बीच रास्ते में एक महिला मिली। जिसे अनिरुद्ध ने अपनी मां बताया। वह उससे मिलने के लिए कार से उतारा। तभी यहां तीन से चार लोग पीछे से आ गए। इसी बीच सभी ने मिलकर अंकुश और उसके दोस्त विपिन से मारपीट शुरू कर दी। धमकाते हुए दोनों को कार की पीछे वाली सीट पर बैठा दिया। आरोपी अनिरूद्ध खुद कर ड्राइव करने लगा। कार में बैठे युवकों ने दोनों से मोबाइल और रूपए भी छीन लिए। थोड़ी दूर जाने के बाद आरोपियों ने उनके साथ आई महिला को रास्ते में कार रोक के उतार दिया। कार में बैठे अजय नाम के युवक ने बताया कि वह क्राइम ब्रांच से है। धमकाते हुए कहा कि 15 लाख रुपए की व्यवस्था करनी होगी। पैसे नहीं देने पर वंशिका से रेप केस में फंसने की धमकी दी और अंकुश का मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान आरोपी ने अंकुर को जिला कोर्ट ले जाकर स्टांप में लिखापढी करवाने की बात कही। कोर्ट में वंशिका पहले ही पहुंच गई थी। आरोपी ने अंकुश को धमकी देते हुए रुपए की मांग। इस दौरान उसने दोस्त समीर तिवारी और घर के लोगों को फोन कर रुपए भेजने को कहा। जैसे ही अंकुश के परिचित कोर्ट पहुंचे तो वंशिका सहित अन्य आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। अंकुश ने पुलिस को बताया कि वह डर के चलते शिकायत करने नही आया था। फिलहाल पुलिस अब पूरे प्रकरण में जांच कर रही है। कैफे संचालक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी दो महिलाएं जानकारी के मुताबिक दो महिलाएं दो दिन पहले अंकुर के खिलाफ 10 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने की शिकायत लेकर पलासिया थाने पहुंची थी। इधर, अंकुर ने अपने रहवासी इलाके के एरोड्रम थाने में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करवा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *