इंदौर में खातीवाला टैंक पर डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा:महिला के गलत इलाज से मौत का आरोप; पुलिस बोली- पुराने मामले को लेकर लोगों का है आक्रोश

इंदौर में एक महिला के इलाज के बाद मौत से गुस्साए परिजन और संबंधियों ने सोमवार देर रात खातीवाला टैंक स्थित डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि गलत इलाज से महिला की मौत हुई है। उनका यह भी आरोप है कि डॉक्टर के जो डिग्री है, वह पाकिस्तान की है। मामला डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी के क्लिनिक का है। रात को यहां संजय खेड़े नामक व्यक्ति अपने नजदीकी लोगों के साथ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके परिवार की महिला को डॉक्टर की बजाय कम्पाउंडर ने इंजेक्शन लगाया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता का कहना है कि इलाज का कोई पुराना मामला है। जिसे लेकर गुस्साए परिजन क्लीनिक पहुंचे थे। डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी ने बताया- 18 सितंबर को लेकर मंजू नामक महिला के परिजन उसे लेकर क्लिनिक पर आए थे। महिला मनोरोगी थी। उसका प्रारंभिक इलाज किया था। इसके बाद परिजन ने उसे एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में दिखाया जहां उसी दिन उसकी मौत हो गई। डॉ. पंजवानी ने बताया कि मेरे असिस्टेंट श्रीचंद के पास बीईएमएस और आयुर्वेदिक रत्न की डिग्री है। मैं उस दिन क्लिनिक पर नहीं था तो उन्होंने मरीज को सलाइन लगाई। फिर भी उसकी हालात ठीक नहीं थी तो परिजनों से एवीपी हॉस्पिटल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद सोमवार रात परिजन आए थे। वे उस इलाज और महिला की मौत का मृत्यु प्रमाणपत्र मांग रहे थे। मना करने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। मेरे पर 38 साल का अनुभव है
डॉ. पंजवानी ने बताया कि मेरे पास पाकिस्तानी डिग्री होने के आरोप झूठे हैं। मेरी डिग्री वैध है मेरे पास 38 साल प्रैक्टिस का अनुभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *