इंदौर में गर्भवती पत्नी से मारपीट:तबीयत बिगड़ने पर दादी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचीं,बयान के बाद पति-सास पर एफआइआर दर्ज

इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने 8 माह की गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि बुधवार को पुरानी बात पह बहस हुई। इसके बाद पति ने पेट में लात मारी तो सास ने बाल पकड़कर घसीटा। पीड़िता मुस्कान गायकवाड़ अमर पैलेस कॉलोनी की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को नौकरी पर जाने के दौरान पति अरुण राणे से विवाद हुआ था, तब पति ने मारपीट की थी। बुधवार को भी यही बात निकल आई और रात में पति ने पेट में लात मार दीं, इसके बाद दर्द शुरू हो गया। सास सोनू राणे ने बाल पकड़कर घसीटा। उन्होंने बताया कि पति आए दिन अपशब्द कहते हैं। दादी लेकर पहुंची अस्पताल पीड़िता ने बताया कि दर्द बढ़ने पर दादी मंगीबाई को सूचना दी गई। वे आईं और डॉक्टर के पास लेकर गईं, जहां इलाज के बाद महिला ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुस्कान ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने और अरुण राणे ने कोर्ट मैरिज की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *