इंदौर में गर्भवती महिला और उसके बेटे से मारपीट:7 साल के बेटे को बचाई मां को आरोपी ने पीटा, धमकी देकर भाग निकला आरोपी

इंदौर के हीरानगर में एक 7 साल के बच्चे और एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जब आरोपी बच्चे के साथ मारपीट कर रहा था। तब महिला बचाने आई। उसने महिला को भी पीट दिया। उसके पेट में भी लात मार दी। कबीटखेड़ी निवासी महिला रजनी वर्मा की शिकायत पर एक लड़के कुनाल के खिलाफ मारपीट की धाराओं में हीरानगर पुलिस ने FIR दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि वह गृहिणी है। कुछ दिन पहले अपनी मां के पास रहने आई है। घर के पास रविवार शाम कुणाल नाम का लड़का उनके 7 साल के बेटे से मारपीट कर रहा था। जब रजनी वहां पहुंची तो आरोपी कुनाल ने उसके साथ मारपीट कर दी। रजनी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पेट पर लात मार दी। जिसमें वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़िता की बहन सविता भी वहां पहुंची। कुणाल ने उनके साथ भी मारपीट की। कुनाल इसके बाद मौके पर बहनों को धमकी देकर भाग गया। पीड़िता को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इधर मामले में आरोपी पर एफआईआर की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *