इंदौर में चल रहे खाटू श्याम महायज्ञ में पहुंचे भागवताचार्य:सच्ची भक्ति तभी होगी, जब हम जीवन में सत्य को अपनाएंगे – पुंडरिक गोस्वामी

खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित दौलतराम छावछरिया सभागृह में इंदौर श्याम प्रेमी संघ के तत्वावधान में लंबे अर्से बाद बुधवार को आयोजित श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ एवं खाटू श्याम महायज्ञ के दिव्य अनुष्ठान में वृंदावन के भागवताचार्य पुंडरिक गोस्वामी शामिल हुए। उन्होंने भक्तों को खाटू श्याम बाबा की महत्ता और कलयुग में उनके बढ़ते प्रभाव पर प्रभावी आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम बाबा ने महाभारत के युद्ध को स्वयं देखा है और जब भी उनके पास न्याय की गुहार लगाई गई, उन्होंने पूरा न्याय किया। इसीलिए कलियुग में श्याम बाबा को पूजने वाले श्रद्धालु निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। सच्ची भक्ति तभी होगी, जब हम जीवन में हमेशा सत्य का आचरण करेंगे। पुंडरिक गोस्वामी का सम्मान किया इस दिव्य आयोजन में पुंडरिक गोस्वामी के सानिध्य में सांसद शंकर लालवानी, उद्योगपति विमल तोडी, पूर्व राज्यपाल वी.एस. कोकजे, हुकमचंद मिल के डायरेक्टर अरविंद अग्रवाल, खजराना मंदिर के पुजारी पं. विनीत भट्ट, ज्योतिषी बच्चा महाराज, समाजसेवी रामनारायण अग्रवाल, विष्णु बिंदल, अनूप बंसल , विनोद सिंघानिया, रोहित बागड़ी, विलेश ऐरन, नेहा कानूनगो, राजेश खंडेलवाल, श्वेताम्बर जैन समाज के कैलाश नाहर, अग्रवाल समाज के एस.एन. गोयल आदि ने प्रारंभ में संयोजक अरविंद बागड़ी के साथ पुंडरिक गोस्वामी का सम्मान किया। शहर के लगभग सभी प्रमुख वैश्य संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। चार चरणों वाले महानाट्य को सराहा महोत्सव के मुख्य यजमान बालकृष्ण छावछरिया ने भी पुंडरिक गोस्वामी का सम्मान किया। इस महोत्सव के प्रति शहर के श्याम भक्तों के उत्साह का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ यह महोत्सव विभिन्न चरणों में रात 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान खाटू श्याम बाबा के जीवन चरित्र पर आधारित चार चरणों वाला महानाट्य भी लंबे अर्से बाद श्याम भक्तों ने देखा और सराहा। अंत में कार्यक्रम के सूत्रधार अरविंद बागड़ी ने आभार माना। पुंडरिक गोस्वामी के खजराना मंदिर परिसर में आगमन पर खाटू श्याम प्रेमी संघ से जुड़े श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सबने उनका आत्मीय सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्व मुझे सबसे पहले इंदौर आने का न्यौता अरविंद बागड़ी और कुलभूषण मित्तल ने ही दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *