इंदौर में 19 साल की छात्रा प्रियांशी राव सुसाइड केस में पुलिस ने नर्मदापुरम निवासी नवीन पिता नारायण गौर को भी गिरफ्तार कर लिया है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक सोमवार सुबह आरोपी नवीन गौर अग्रिम जमानत के लिए इंदौर आया था। कोर्ट पहुंचने से पहले उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नवीन प्रियांशी के साथ ही मेघदूत नगर में कैफे चलाता था। 2 साल से ज्यादा समय तक वह प्रियांशी के साथ लिव-इन में रहा। उसके सुसाइड के बाद गिरफ्तारी के डर से वह होशंगाबाद रोड पर स्थित निमनपुर गांव भाग गया था। इससे पहले 20 दिसंबर को सह आरोपी भूमि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रियांशी का सुसाइड से पहले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें प्रियांशी रोते हुए कह रही है कि वह बहुत परेशान है। उसके साथ धोखा हुआ है। वीडियो में वह भूमि और नवीन को सजा दिलाने की बात कह रही है। साथ ही यह भी कहती है कि “इन्होंने मुझे पागल कर दिया है। मैं नवीन के बिना नहीं रह पाऊंगी… सॉरी।” हीरा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली सेज यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रियांशी ने 24 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब सामने आए वीडियो और मोबाइल चैट के आधार पर पुलिस ने आरोपी बनाया है। मोबाइल में मिले वीडियो और मैसेज
थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि प्रियांशी ने चेन से फांसी लगाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल में एक वीडियो और कई मैसेज मिले हैं। इन मैसेज में प्रियांशी की नवीन और भूमि से बातचीत सामने आई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि भूमि के मोबाइल से प्रियांशी को बार-बार मैसेज और कॉल किए गए, जिनमें उसे नवीन का पीछा छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके अलावा नवीन ने कैफे के एक बिजनेस में प्रियांशी से पैसे भी लगवाए थे। अलग रह रही थी प्रियांशी
पुलिस का कहना है कि भूमि और नवीन की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रियांशी ने नवीन का कमरा खाली कर दिया था और मेघदूत नगर में अलग रहने लगी थी। आत्महत्या से करीब एक सप्ताह पहले उसने रिश्तेदारों की मदद से नया रूम लिया था। इसके बाद नवीन नर्मदापुरम चला गया था और फिर भूमि व प्रियांशी के बीच विवाद हुआ। देवास की रहने वाली थी छात्रा
प्रियांशी मूल रूप से देवास की रहने वाली थी। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक माता-पिता के साथ रहती है। दूसरी भोपाल में पढ़ाई कर रही है। परिजनों के मुताबिक, प्रियांशी सुसाइड से पहले डिप्रेशन में थी। …………………………. यह खबर भी पढ़ें… इंदौर में युवती के सुसाइड मामले में प्रेमी पर FIR इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली प्रियांशी राव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके प्रेमी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रियांशी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पूरी खबर यहां पढ़ें…


