इंदौर में जन्मदिन के बाद युवक ने सुसाइड किया:उल्टी हुई तो परिवार को पता चला, चंद पलों में गम में बदली खुशियां

जन्मदिन की खुशियां उस वक्त गम में बदल गई, जब युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी सांस हमेशा के लिए थम गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर एमवाय में उसका पीएम करवाया। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक घटना महावर नगर की है। यहां रहने वाले वंश (20) पिता अनिल पारोचे का शुक्रवार को जन्मदिन था। परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार के लोगों ने वंश का पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। बड़े भाई नीरज ने बताया कि वे विदुर नगर में रहते है, लेकिन उनका पुराना मकान महावर नगर में है। शुक्रवार को छोटे भाई का जन्मदिन मनाया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने खाना खाया। उसने भी खाया और वह ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। वहां उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी हुई तो अस्पताल ले गए भाई ने बताया कि वंश को जब उल्टी हुई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो मां को पता चला, जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। नीरज ने बताया कि वंश धार्मिक प्रवृत्ति का था। पूजा-पाठ करने वाला था। उसे माताजी भी आती थी। वह मां के साथ नगर निगम में काम करता था। उसने ऐसा क्यों किया ये परिवार के लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जहरील पदार्थ खाने से गई जान अन्नपूर्णा थाने के सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के कारण वंश को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। एमवाय में उसका पीएम करवाया जा रहा है। इधर, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *