इंदौर में जहरीले पानी से 16 मौतें:कांग्रेस ने भाजपा विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन किया

इंदौर में जहरीले पानी से हुई 16 मौतों के विरोध में अशोकनगर में कांग्रेस ने रविवार रात प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के घर के बाहर घंटा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा और यादवेंद्र सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। कैंडल मार्च के बाद सभी कार्यकर्ता चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के निवास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें विधायक के घर से कुछ दूरी पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और आगे बढ़ते हुए विधायक के घर के बाहर पहुंचे और वहां पर घंटा बजाया। विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से 16 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मीडिया को दिए गए बयान को ‘अनर्गल’ बताया। राय ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए किया गया है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जिम्मेदार लोग गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *