इंदौर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:दो युवक घायल,बर्थडे पार्टी कर वापस लौट रहे थे देवास; पुलिस ने गाड़ी जब्त कर शुरू की जांच

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार हादसा निपनिया चौराहे के पास हुआ। कार क्रमांक MP09 BF 0809 में सवार राजपाल चौरसिया और संजय सोलंकी निवासी देवास सोमवार रात होटल कंचन पैलेस में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी और संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे डिवाइडर में जा घुसी। एक के पैर में हुआ फ्रैक्चर सूचना मिलते ही 112 एफआरवी में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र और राधेश्याम मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में संजय सोलंकी के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि कार चला रहे राजपाल चौरसिया को भी चोटें आई हैं। सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस कार चालक राजपाल ने पुलिस को बताया कि अचानक सामने एक वाहन आ जाने के कारण उसे बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। डिवाइडर तोड़कर लोडिंग वाहन से टकराई स्कॉर्पियो
तेजाजी नगर इलाके में स्थित सेज यूनिवर्सिटी के पास सोमवार शाम एक हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने आ रही एक लोडिंग टाटा एस में जा घुसी। इस हादसे में लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर को चोट आई है। उसे नजदीक के अस्पताल भेजा गया। वहीं स्कॉर्पियो में सवार युवक हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से थाने भिजवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *