इंदौर में नाबालिग को थप्पड़ मारने पर युवक की हत्या:बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला; दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसके दोस्त उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई लोकेश भदौरिया के अनुसार, मृतक का नाम नीरज उर्फ निर्भय पुत्र मांगीलाल गंगराडे, निवासी हिम्मत नगर पालदा है। वह मजदूरी करता था। लाल पेट्रोल पंप के पास उस पर हमला किया गया। दोस्त उसे गंभीर हालत में रात करीब दो बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलने पर डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के मुताबिक, आजाद नगर निवासी नीरज गंगराडे की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले नीरज गंगराडे ने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह नाराज था। रात में नीरज शराब के नशे में उसी नाबालिग को दिखाई दिया। इसके बाद उसने अपने अन्य नाबालिग साथी आर्यन उर्फ पृथ्वी उर्फ फुग्गा, पुत्र मुन्नालाल साकले, निवासी दुर्गा नगर और रोहित, पुत्र लालू चौहान को बुलाया। इसके बाद नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज पर चाकू से हमला कर दिया। जब नीरज का दोस्त रितेश बघेल उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके सिर पर भी चाकू से वार कर दिया। नीरज को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से देवास का रहने वाला था। सभी आरोपी छोटी-मोटी मजदूरी और अन्य कामों से जुड़े हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *