इंदौर के भंवरकुआ इलाके में रहने वाली एक महिला से उसके पड़ोसी युवक ने दोस्ती कर रेप किया। पीड़िता ने शनिवार को थाने में जाकर शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 माह पहले वह पालदा में किराये से रहती थी। यहां पर शंकर मीना रहता था। उससे पहचान हो गई। दोनों में बातचीत बढ़ी तो शंकर ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। इसके बाद उसने साथ में रहने की बात कही। हम एक ही रूम में रहने लगे। इस दौरान शंकर ने कई बार सबंध बनाए। इस बीच मैंने कई बार शादी के लिए कहा तो वह टाल देता था। 24 नवंबर को फिर शादी की बात की तो वह विवाद कर घर से चला गया। इसके बाद कई बार उससे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। उसने कॉल नहीं उठाया। आखिरकार शनिवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बता दें, पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने पति को छोड़ चुकी है। इधर, बात बंद की तो परेशान करने लगा
भंवरकुआं पुलिस ने एक और मामले में 20 साल की युवती की शिकायत पर हर्ष पिता अशोक केवट निवासी पालदा पर छेड़छाड़ का मामला शनिवार को दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि दोनों में करीब 1 साल से दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते हैं। मोबाइल पर उनकी बातचीत होती थी। कुछ समय पहले हर्ष के बारे में पीड़िता के परिवार को पता चला। तब हर्ष से बात करना बंद कर दी। इसके बाद लगातार काॅल कर बात करने को लेकर दबाव बनाता रहा। वह पीछा कर परेशान करने लगा। शनिवार को जब पीड़िता घर से बाहर निकली तो उसका रास्ता रोका ओर उससे कहा कि बात नहीं करेगी तो उसके पास फोटो-वीडियो है जो वायरल कर देगा और कहीं भी शादी नहीं होने देगा। बाद में पीड़िता ने अपने परिवार को जानकारी दी और थाने आकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है।


