इंदौर में पत्नी की पेट पर लात मारी, पीटा:अस्पताल में तोड़ा दम, 8 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था; आरोपी पति हिरासत में

इंदौर के जस्सा कराड़िया इलाके में शुक्रवार रात एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति से पूछताछ कर रही है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, घटना एमआर-10 के पास जस्सा कराड़िया ईंट-भट्ठे की है। यहां सोनम भील (24) को एम्बुलेंस गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसके पति सचिन को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, दंपती टीकमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। दोनों कुछ साल पहले ही काम के लिए इंदौर आए थे। आठ दिन पहले सोनम ने एक बेटी को जन्म दिया था। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति सचिन ने उसके पेट पर लात मारी और पीटा भी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दंपती का एक दो साल का बच्चा भी है। उनके परिवार के लोग भी ईंट-भट्ठे पर ही रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *