इंदौर में पुलिसकर्मियों के लिए ध्यान योग वर्कशॉप का आयोजन किया गया । विश्व ध्यान दिवस पर शनिवार को डीआरपी लाइन में कार्यशाला आयोजित की। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस की तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में ये कार्यशाला आयोजित की गई। अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्य.) मनोज कुमार श्रीवास्तव और पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अंकित सोनी के मार्गदर्शन में, रक्षित निरीक्षक इंदौर दीपक कुमार पाटिल और उनकी टीम ने कार्यशाला में इंदौर पुलिस के योग प्रशिक्षक गयेन्द्र यादव ने रक्षित केंद्र, कार्यालयों व थानों के पुलिसकर्मियों को ध्यान व योग के महत्व को बताते हुए सभी को ध्यान करने की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से ध्यान व प्राणायाम करने के तरीकों को समझाया। उन्होंने कहा ध्यान और योग के नियमित अभ्यास से जीवन मे आने वाले तनाव से मुक्ति मिलती है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है। जीवन में सकारात्मकता और उत्साह का समावेश होता है, हमे इसका अभ्यास नियमित करना चाहिए।


