इंदौर में फिरोज लाला गैंग के बदमाश पकड़ाए:भागने की कोशिश में हुए घायल; एमडी ड्रग मामले में राजस्थान की गैंग पर कार्रवाई

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग के मामले में राजस्थान की गैंग के बदमाशों पर शिकंजा कसा है। आरोपी राजस्थान के रास्ते इंदौर आए थे। क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास स्कॉर्पियो गाड़ी थी, जिसे छोड़कर वे भागने की कोशिश कर रहे थे। भागते समय गिरने से चारों बदमाशों के हाथ-पैर में चोट आई। फिलहाल क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान क्राइम ब्रांच ने गोलू उर्फ आदिल खान, सद्दाम कुरैशी, जावेद उर्फ रेहान और शुभम नागर को पकड़ा है। गोलू राजस्थान के प्रतापगढ़ का रहने वाला है, जबकि सद्दाम रतलाम का निवासी है। अन्य दोनों आरोपी इंदौर के हैं। बताया गया है कि मल्हारगंज इलाके में आरोपियों को घेरकर पकड़ा गया। फिरोज लाला गैंग से संबंध आदिल राजस्थान के कुख्यात ड्रग माफिया फिरोज लाला की गैंग से जुड़ा है। वह इंदौर में अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए लड़कों से मिलने आता था। टीम को सूचना मिलने पर उसे धर दबोचा गया। होटल से शराब जब्त तेजाजी नगर पुलिस ने नामी अशोका राज होटल एंड रिसॉर्ट (खंडवा रोड) से 61 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में राहुल मखीजा (निवासी सुखलिया) को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि होटल में किसी आयोजन के लिए शराब मंगाई गई थी। खुफिया विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए देर रात पुलिस ने यह बरामदगी की। शहर में चेकिंग अभियान कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर रातभर शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 249 वाहन चालकों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कार्रवाई की गई। 272 वारंट को तामील कराया गया और करीब 118 बदमाशों को पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *