इंदौर में बदमाशों के पास मिले 68 लाख के जेवरात:450 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी जब्त; तीनों पर दर्ज हैं कई अपराध

इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ा है। बदमाशों से करीब 450 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी जब्त की है। आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर यह जब्ती हुई है। सोमवार को डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि तेजाजी नगर पुलिस ने आकाश पिता अर्जुन बघेल निवासी अलीराजपुर, पंकज पिता भाग निवासी टांडा और शेरू पुत्र हरू वसुनिया निवासी टांडा को पकड़ा था। जब्त सोना और चांदी की कीमत 68 लाख से ज्यादा है। डकैती-लूट की वारदातों में थे शामिल
पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों ने बड़गौदा, पीथमपुर के धार में भी वारदातें की हैं। आरोपियों ने तेजाजी नगर और राजेंद्र नगर के साथ अन्य थानों में भी वारदात की थी। जिसमें चोरी ओर लूट का माल उनसे जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को लेकर करीब 3 माह से लगातार नजर रखी जा रही थी। जिसमें उनकी घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। आकेश के पास से एक देशी कट्‌टा और 8 जिंदा कारतूस मिले हैं। पकड़ाए बदमाशों पर कई अपराध दर्ज
आकेश पर लूट और डकैती जैसे करीब 7 अपराध कई थानों में दर्ज हैं। वहीं, शेरू पर 6 अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी पकंज को लेकर पुलिस जानकारी निकाल रही है। बाणगंगा में हुई डकैती कांड के आरोपी सोमला गैंग से भी आरोपियों का संपर्क रह चुका है। तेजाजी नगर पुलिस आकेश पर दो बार पहले भी कार्रवाई कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *