इंदौर में भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर ऑनलाइन वर्कशॉप:कोठारी कॉलेज के स्टूडेंट्स और उनके परिजन जान रहे कॅरियर के विकल्प

ग्रेटर बृजेश्वरी इंदौर स्थित कोठारी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर वर्कशॉप आयोजित हुई। इसके सत्रों में विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता से गहरे जुड़ने का अच्छा अवसर मिल रहा है। मेघना कोठारी द्वारा यह वर्कशॉप प्रति सप्ताह ऑनलाइन आयोजित की जाती है। मेघना कोठारी ने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान विषय पर परस्पर संवाद द्वारा बातचीत की। इस बार का सत्र इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस बार कुछ विद्यार्थियों की मम्मियों ने भी सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सुरेश कोठारी ने नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को मिलने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बात की। मेघना कोठारी अमेरिका के अमेजन में आईटी प्रोफेशनल हैं। वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़ती हैं और विद्यार्थियों के प्रश्नों का बहुत ही उत्साहपूर्वक भी उत्तर देती हैं। इस ही कार्यक्रम के बाद विशेष अतिथि, सुदीर्घ अनुभवी शिक्षा विद, विषय के विशेषज्ञों द्वारा नई शिक्षा नीति से उपजी अंतरराष्ट्रीय स्तर के करियर विकल्पों की जानकारी दी जाती है। कोठारी कॉलेज द्वारा स्वनिर्माण से राष्ट्र निर्माण के विषय के साथ टॉप क्लास एम्प्लॉयमेंट के लिए विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस के साथ इमोशनल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेघना कोठारी की वर्कशॉप इसी प्रशिक्षण की एक कड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *