इंदौर में भूमाफिया को मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर:सनसिटी कॉलोनी के पास हुआ हमला, भागते हुए फायर करते रहे बदमाश

इंदौर के सनसिटी कॉलोनी के गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी और भूमाफिया मनोज नागर को गोली मार दी। ये घटना बुधवार देर शाम की है, जब मनोज किसी परिचित से मिलने वहां पहुंचे थे। जिस कॉलोनी के पास हमला हुआ, वहां पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लसूडिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज नागर को बाइक सवार हेलमेटधारी बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने मनोज पर एक के बाद एक कई फायर किए गए, जिसमें उनके पेट और हाथ में तीन गोली लगी। उन्हें घायल देखकर लोगों ने बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भागते समय बदमाशों ने मनोज पर और फायर किए
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि मनोज कुछ दिन पहले खजराना छोड़कर सनसिटी में आकर रह रहा था। हमलावर दो बाइक पर आए थे, उनके साथ एक कार भी थी। मनोज जब अपनी गाड़ी से निकला, तो वहां कार से रास्ता रोका गया। इसके बाद दो बाइक सवारों ने फायर किए, जिसमें पहली गोली मनोज के हाथ पर लगी। मनोज जब भागा, तो बदमाशों ने उसके पीछे भागकर और फायर किए। बताया जा रहा है कि मनोज के साथ उसका एक साथी राम भी था, जिससे पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे हैं। मनोज नागर पर खजराना थाना में कई अपराध दर्ज हैं
बता दें कि मनोज नागर पर खजराना थाना में कई अपराध दर्ज हैं। वह पहले चार बार जेल जा चुके हैं। मनोज का नाम न्याय नगर में सामने आया था। करोड़ों के लेनदेन और फर्जी कॉलोनी बनाने को लेकर प्रशासन और लोगों की शिकायत पर उनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हुई थीं। प्रशासन ने मनोज पर पहले भी सख्त कार्रवाई की है। हेमंत यादव और राम गोत्रे के साथ थी पार्टनरशिप
मनोज नागर के साथ हेमंत यादव और राम गोत्रे ने न्याय नगर में मिलकर काम किया था। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भरे मंच से न्याय नगर के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद अचानक सभी पार्टनर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मनोज इसके बाद जेल गया था। बब्बू छब्बू सहित कई अपराधियों से जुड़ा नाम
मनोज नागर का नाम खजराना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश बब्बू छब्बू सहित कई लोगों के साथ जुड़ा हुआ है। वर्तमान में भी कई अवैध प्लाटों को लेकर मनोज नागर का लोगों से विवाद चल रहा है। हालांकि पुलिस को पूरे घटनाक्रम को लेकर संदेह है। मनोज से जुड़े लोगों के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *