इंदौर में महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट:प्रेजेंटेशन के दौरान बिगड़ी तबीयत, मंच पर गिर पड़ीं; दूसरे डॉक्टरों ने दिया सीपीआर

इंदौर में शनिवार को एक इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट आ गया। प्रेजेंटेशन देते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे मंच पर ही गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और डेलिगेट्स ने तुरंत सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सांसें लौट आईं। हालांकि उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति काफी क्रिटिकल बनी हुई है। मैंगलोर से कॉन्फ्रेंस में आई हैं डॉक्टर
डॉक्टर का नाम श्रीन भूटिया (40) है। वे मैंगलोर से इंदौर आई थीं और इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में भाग ले रही थीं। घटना के वक्त वे कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। फिलहाल महिला डॉक्टर आईसीयू में है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह कॉन्फ्रेंस इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जा रही है। इसमें देश-विदेश के यूरोलॉजिस्ट शामिल हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम रोक दिया गया। सीपीआर क्या है?
सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी इमरजेंसी लाइफ सेविंग प्रोसिजर है, जो तब की जाती है, जब हृदय की धड़कन रुक जाती है। सीपीआर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है। भले ही आपको सीपीआर देना न आता हो, आप सिर्फ अपने हाथों का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *