इंदौर में मैट्रीमोनियल साइट पर शादी का झांसा देखकर ठगी:युवती ने शादी डॉट कॉम पर करवाया था रजिस्ट्रेशन,डेबिट कार्ड गुम होने का कहकर 1.61 लाख ठगे

इंदौर के एमजी रोड इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद युवक ने बातचीत के दौरान भरोसा जीतकर युवती से करीब 1 लाख 61 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने शुक्रवार को साइबर सेल में शिकायत की, जिसके बाद एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्नेहलतागंज निवासी निकिता शर्मा की शिकायत पर संदीप वशिष्ठ निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। निकिता ने एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए अकाउंट बनाया था, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया था। इसी दौरान संदीप वशिष्ठ नाम के व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर उनसे संपर्क किया। शादी का झांसा, फिर पैसों की मांग दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद नवंबर-दिसंबर 2025 में आरोपी ने पहली बार निकिता से 1750 रुपए अपने खाते में डलवाए। इसके बाद आरोपी द्वारा भेजे गए गूगल कोड और ओटीपी के जरिए करीब 53 बार में कुल 1 लाख 61 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। संदीप ने खुद को कंवारा बताया पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप वशिष्ठ ने खुद को शादी के लिए कुंवारा बताया था और करीब छह महीने से अधिक समय तक निकिता के संपर्क में रहा। नवंबर-दिसंबर 2025 में उसने यह कहकर पैसे मंगवाए कि उसका डेबिट कार्ड गुम हो गया है और नया कार्ड आने में समय लग रहा है। शक होने पर तोड़ा संपर्क पीड़िता निकिता के मुताबिक 26 दिसंबर तक वह आरोपी को काफी रकम दे चुकी थी। जब उसने सवाल किया कि डेबिट कार्ड आने में इतना समय क्यों लग रहा है, तो आरोपी ओटीपी से जुड़ी दिक्कतों का बहाना बनाने लगा। शक बढ़ने पर निकिता ने उससे और जानकारी मांगी, जिसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस इसके बाद निकिता ने संबंधित मोबाइल नंबर और आईडी के आधार पर साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद एमजी रोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *