इंदौर में मौंतो को लेकर कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन:मंत्री विजयवर्गीय का विरोध जताने बुरहानपुर विधायक निवास का घेराव होगा

बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर में दूषित जल से हुई जनहानि पर भाजपा नेताओं की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ‘घंटा बजाओ’ प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन विधायक अर्चना चिटनिस के निवास पर किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन कल (4 जनवरी) दोपहर 12 बजे बुरहानपुर विधायक निवास, लालबाग रोड पर होगा। इसमें सभी पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी, पार्षद दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस और सेवादल कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित कांग्रेस की समस्त इकाइयों के सदस्य शामिल होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर में इतनी बड़ी घटना के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया ‘आश्चर्यजनक’ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह आंदोलन किया जा रहा है, जिसके तहत बुरहानपुर में भी विरोध प्रदर्शन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *