इंदौर में म्यूजिक टीचर के साथ लूट:बाइक सवार बदमाश ने की वारदात, पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया

इंदौर के खजराना में बाइक सवार बदमाश ने म्यूजिक टीचर का मोबाइल लूट लिया। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। टीचर ने दूसरी गाड़ी से आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने रात में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है।
खजराना पुलिस ने बताया कि नितिन झार निवासी एरोड्रम ने बताया कि वह पेशे से म्यूजिक टीचर है। रात में बायपास इलाके में एक प्रोग्राम में गया था। करीब 11 बजे वापस आते समय रेडिसन चौराहे के पास एमआर 10 के यहां रोड क्राॅस कर रहा था। तभी मोबाइल पर बात करते समय पीछे से आए बाइक सवार ने आईफोन पर झपट्‌टा मारा और मोबाइल लेकर स्टार चौराहे की तरफ भाग गया। लोगों से मदद लेकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। रात में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वेयरहाउस में घुसा चोर, पुलिस तलाश में
इंदौर के लसूडिया पुलिस ने एसडी लाजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वेयर हाउस मैनेजर राकेश सिंह सेंगर की शिकायत पर अज्ञात चोर पर एफआईआर की है। राकेश ने बताया कि उनकी कंपनी सोलर से संबंधी वायर, पैनल व अन्य उत्पादों का पूरे प्रदेश में डिस्पेच करने का काम करती है। वेयर हाउस पर पूरा सामान रखा था।
शुक्रवार की रात में वह ताला लगाकर गए थे। दूसरे दिन शनिवार को पहुंचे तो ताला शटर का ताला टूटा था। अदंर से लाखों रुपए कीमत के कॉपर वायर व सामान गायब था। बाद में कैमरों के फुटेज में एक चोर शटर के अंदर आते दिखा है। उसके अन्य साथी बाहर लोडिंग वाहन से सामान भरकर लेकर गए। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार आरोपियों की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *